Thursday, April 9, 2020

Corona (covid-19) एक महामारी

                       Corona virus (covid-19) एक महामारी



           आज हम इस लेख में विश्व में काफी तेजी गति से बढ़ रहे, कोरोना वायरस विषय पर चर्चा करेंगे। सबसे पहले हम कोरोनावायरस के शुरुआती दौर last December 2019 चाइना के वुहान शहर में पहला केस सामने आया। जिस में निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। पर डॉक्टरों ने निमोनिया होने का सही कारण पता करने की कोशिश में असमर्थ थे। क्यों कि ये नए तरह की वायरस थे, जो कभी देखा नहीं गया था। कुछ दिनों बाद जनवरी 2020 तक यह वायरस काफी तेजी से पूरे चाइना में फैल गई थी, हर दिन ऐसे ही नए  केस सामने आ रहे थे। जिसे देख कर चाइना की सरकार ने उन मरीजों को अलग से रखने (isolation) का प्रबंध किया जिससे इस तरह के नए वायरस से बाकी लोग प्रभावित ना हो सकें। W H O (world health organisation) ने कोरोना वायरस का शॉर्ट फॉर्म covid-19 का नाम दिया गया। जिसका full form- Corona virus disease 2019.



             W.H.O. के अनुसार, कोरोनावायरस जन्म चीन के वुहान शहर के wet slaughter market से हुआ। क्यों कि वहां सभी प्रकार के जानवरो का मांस की खरीदी बिक्री किया जाता है। और यह वायरस चमगादड़ों से pangolin मैं और पंगोलिन से इंसान को होनी प्रारंभ हुई। इस वायरस में एक नए तरह के वायरस को देखा गया,जो कभी देखा नहीं गया था।जो इंसान के इम्यूनिटी सिस्टम से लड़ने की क्षमता को घटा देता है। जिससे बॉडी में रेड ब्लड सेल एंड व्हाइट ब्लड सेल के निर्माण नहीं हो पाता है। जिससे बॉडी में रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। रिसर्चों ने इस वायरस को novel corona virus का नाम दिया गया।


        विश्व में कोरोनावायरस तेज गति से फैलने का एक प्रमुख कारण चाइना में new year सेलिब्रेशन का होना है। सभी को पता है, चाइना में न्यू ईयर सेलिब्रेशन बहुत ही स्पेशल तौर पर मनाया जाता है, जिसे मनाने विश्व भर से लोग वहां पहुंचते हैं। जिससे उनमें भी इस वायरस का लक्षण पाया गया। और वे अपने साथ अपने देश में भी इस वायरस को ले आए। जिससे यह वायरस बहुत ही तेजी से बढ़ती चली गई और आज भी बढ़ती चली जा रही है। जिसका जल्द से जल्द रोकथाम करना जरूरी है। अभी तक इस वायरस की वैक्सीन बनी नहीं है। विश्व भर के सभी साइंटिस्ट इस वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है। जब तक इस वायरस की वैक्सीन बन नहीं जाती तब तक हमें सावधानी बरतनी होगी।w.h.o. ने इस वायरस को pandemic(सर्वव्यापी महामारी) घोषित कर दिया।



   Corona virus से बचने के लिए कुछ उपयोगी बातें-


 1.-भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।
 2.-मास्क पहने।
 3.-social distance.
 4.-सैनिटाइजर का यूज़ करें।
 5.-साफ सफाई पर ध्यान दें।
 6.-यात्रा करने से बचें।
 7.-किसी दूसरे व्यक्ति का समान यूज न करें।
 8.-आंख नाक और मुंह को छूने से बचें।



         भारत में कोरोनावायरस से बचने के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में लॉकडाउन का अभियान चलाया गया। पर यहां के लोग लापरवाही की हदें पार किए जा रहे हैं, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी देशवासियों को अपने घरों में 21 दिनों तक रहने की हिदायत दी है। इसके बावजूद लोग अपने घरों से बिना कारणवश बाहर निकल रहे हैं। मैं उन लोगों से साफ लफ्जो में यह कहना चाहूंगा कि तुम लोग अपने साथ अपने सगे संबंधियों व परिवार जनों तक इस वायरस को पहुंचाने का काम कर रहे हो। जब सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा किया है तो तुम लोगों को समझना चाहिए कि यह वायरस कितना खतरनाक है।और जो इंसान ये सोचता है कि उसे यह वायरस नहीं हो सकता तो उन्हें जानकारी के लिए बता दूं , इस वायरस का वैक्सीन अभी तक कोई भी देश बना नहीं सकी है।



लेखक की कलम से,

                             Novel corona virus विषय के इस लेख का मुख्य उद्देश्य अपनी बात उन लोगों तक पहुंचाने की एक कोशिश किया है जो लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। w.h.o. के real time रिपोर्ट की link इस लेख के नीचे दे रहा हूं , जो दिसंबर से लेकर आज तक की हर दिन की रिपोर्ट उपलब्ध है, जिसे  आप हर  real Time data देख सकते हैं। करोना वायरस की वजह से सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था ठप हो चुकी है। सभी देशों की सरहदें को लॉक कर दिया गया है, visa कैंसिल कर दिया गया है। लेख के अंत में मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि आप अपने घरों में रहिए, घरों में रखकर नए नए skiil सीखिए। अगर आप मेरे इस blog में नए हैं तो प्लीज इसे like, comments,share करें,और subscribe करना ना भूले, जिससे आपको मेरे नए लेख का notification मिल जाएगा।


                           


                                    Thank you......

1 comment:

please do not enter any spam link in the comment box